फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   AIHack begins at IIT Mandi; 200 participants to seek solutions for financial problems

Mandi News: आईआईटी मंडी में एआईहैक शुरू, 200 प्रतिभागी खोजेंगे वित्तीय समस्याओं के समाधान

Sat, 17 Oct 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 17 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
AIHack begins at IIT Mandi; 200 participants to seek solutions for financial problems
आईआईटी मंडी के एआईहैक 2026 में पहुंचे प्रतिभागियों से संवाद करते हुए विशेषज्ञ। स्त्रोत- संस्थान
जापान की कंपनी एआईफुल के सहयोग से करवाई जा रही तीन दिवसीय हैकाथॉन
विज्ञापन

2.5 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में शुक्रवार को एआईहैक 2026 का दूसरा संस्करण शुरू हुआ। जापान की एआईफुल कॉरपोरेशन के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय हैकाथॉन में 200 प्रतिभागी उपभोक्ता वित्त क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं के समाधान तलाशेंगे। 16 से 18 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 2.5 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि रखी गई है।
कमांद स्थित आईआईटी मंडी परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का विषय उपभोक्ता वित्त में पूर्वानुमान आधारित विश्लेषण रखा गया है। प्रतिभागी एआईफुल कॉरपोरेशन की ओर से उपलब्ध करवाए गए वास्तविक आंकड़ों के आधार पर मॉडल विकसित करेंगे। इन मॉडलों की व्यावहारिक उपयोगिता और व्यावसायिक प्रभाव का भी आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहेरा ने कहा कि तकनीकी नवाचार का उद्देश्य वास्तविक समस्याओं का समाधान करना होना चाहिए। एआईहैक विद्यार्थियों को अपनी विश्लेषणात्मक क्षमताओं का उपयोग व्यावसायिक चुनौतियों के समाधान में करने और अंतरराष्ट्रीय उद्योग विशेषज्ञों के साथ काम करने का अवसर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष प्रो. अंजन के. स्वैन ने कहा कि इस पहल से प्रबंधन शिक्षा को व्यावहारिक और उद्योगोन्मुख बनाने में मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को आंकड़ों के आधार पर व्यावसायिक समस्याओं को समझने और उनके अनुरूप समाधान तैयार करने का अनुभव मिलेगा।

एआईफुल कॉरपोरेशन के डेटा एनालिटिक्स विशेषज्ञ भी हैकाथॉन में भाग ले रहे हैं। कंपनी के ग्रुप डेटा एनालिटिक्स विभाग के महाप्रबंधक दाइकी माचिदा ने कहा कि उपभोक्ता वित्त क्षेत्र में पूर्वानुमान आधारित विश्लेषण का महत्व बढ़ रहा है। इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक चुनौतियों पर काम करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed