{"_id":"6715106fb221c743470a17ad","slug":"agriculture-department-will-buy-corn-from-farmers-at-rs-30-per-kg-mandi-news-c-90-1-ssml1045-138289-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: किसानों से 30 रुपये किलो मक्की खरीदेगा कृषि विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: किसानों से 30 रुपये किलो मक्की खरीदेगा कृषि विभाग
Mon, 21 Oct 2024 07:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 21 Oct 2024 07:42 AM IST
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में पहली बार प्राकृतिक खेती के तहत उगाई गई मक्की की खरीद की जाएगी। इसके लिए किसानों को एक किलोग्राम मक्की के 30 रुपये दाम दिए जाएंगे। मक्की की खरीद के लिए जिले में कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के तहत चिह्नित 431 किसानों से 65 मीट्रिक टन मक्की खरीदी जाएगी। प्राकृतिक तरीके से उगाई मक्की की खरीद के लिए चुराग, चैलचौक, सुंदरनगर और मंडी में खरीद केंद्र बनाए गए हैं।
प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य वर्तमान प्रदेश सरकार ने 30 रुपये घोषित किया है। यह किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आत्मा मंडी के परियोजना निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए पहली बार मंडी जिले में खरीद की जाएगी।
करसोग उपमंडल के नरोली गांव के आशा राम, कोलग गांव के गीता राम और गरयाला गांव के पंकज मल्होत्रा, बल्ह के पैड़ी गांव की रक्षा देवी, गोहर उपमंडल के गांव बासा की विमला देवी, मीना देवी और विनोद कुमार तथा कलश गांव के नरपत राम का कहना है कि राज्य सरकार का मक्की की सरकारी स्तर पर खरीद करना और 30 रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य घोषित करना सराहनीय निर्णय है। इससे उच्च गुणवत्ता वाली मक्की की फसल के किसानों को उचित दाम सुनिश्चित होंगे। इससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
जिला के विभिन्न खंडों के तहत करसोग में 49 किसानों से पांच मिट्रिक टन, चुराग में 50 किसानों से 4.78 मिट्रिक टन, सराज ब्लॉक में 38 किसानों 5.23 मिट्रिक टन, गोहर में 64 किसानों से 8.15 मिट्रिक टन, सदर में 11 किसानों से 1.65 मिट्रिक टन, बालीचौकी में 29 किसानों से 6.45 मिट्रिक टन, द्रंग में 13 किसानों से 0.915 मिट्रिक टन, चौंतड़ा में 6 किसानों से 0.7 मिट्रिक टन, सुंदरनगर में 46 किसानों से 12 मिट्रिक टन, बल्ह में 8 किसानों से 5.3 मिट्रिक टन, धनोटू में 46 किसानों से 7.05 मिट्रिक टन, गोपालपुर में 39 किसानों से 3.18 मिट्रिक टन, धर्मपुर में 15 किसानों से 1.585 मिट्रिक टन और निहरी में 17 किसानों से 3.45 मिट्रिक टन मक्की की खरीद की जाएगी।
जिला में प्राकृतिक खेती के तहत उगाई गई मक्की की खरीद के लिए 4 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों से लगभग 65 मिट्रिक टन मक्की की खरीद जाएगी। इसके लिए विभिन्न ब्लॉकों में संबंधित विभाग को आवश्यक तैयारियों के निर्देश दे दिए गए हैं।
- अपूर्व देवगन, उपायुक्त मंडी