फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After HRTC driver, now two chief mechanics suspended

Mandi News: एचआरटीसी चालक के बाद अब दो मुख्य मेकेनिक किए निलंबित

Thu, 25 Apr 2024 09:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 25 Apr 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
After HRTC driver, now two chief mechanics suspended
धर्मपुर (मंडी)। जोगिंद्रनगर सरकाघाट सड़क मार्ग पर नेरी कोटला में एचआरटीसी की बस के टायर खुलने के मामले में चालक के बाद दो मेकेनिकों की लापरवाही सामने आने पर क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मपुर ने उन्हें भी निलंबित कर दिया है। मुख्य मेकेनिक के साथ उनके स्थान पर कार्यभार संभालने वाले मेकेनिक पर गाज गिरी है। इस मामले में निगम किसी भी स्तर पर चूक नहीं करना चाह रहा है। ऐसे में डीएम खुद मामले की पूरी फीडबैक ले रहे हैं।
विज्ञापन

निलंबित चालक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए हादसे के लिए मुख्य मेकेनिक और प्रबंधक को दोषी ठहराया था। मामला मीडिया में उछलने के बाद खुद डीएम मंडी विनोद ठाकुर चालक के आरोपों के सत्यापन के लिए धर्मपुर पहुंचे। यहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्ट भी देखी, जिसे उन्होंने सही बताया। उन्होंने रिपोर्ट में बताया था कि हादसे में चालक के साथ मुख्य मेकेनिक की लापरवाही भी सामने आई है।
विज्ञापन

बता दें कि मंडी मंडल के डीएम विनोद ठाकुर ने कहा था कि तकनीकी तौर पर ले-लेंड बस में आपात स्थिति में टाटा बस के यू बोल्ट लग सकते हैं, लेकिन मुख्य मेकेनिक को चाहिए था कि बाद में वह इन यू-बोल्ट को बदल देता, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस पर उन्होंने कार्रवाई की बात कही थी। बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मपुर विनोद शर्मा ने कार्रवाई करते हुए मुख्य मेकेनिक और उनके साथ दूसरे कार्यभार देखने वाले मैकेनिक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच पड़ताल के बाद दो मुख्य मैकेनिक को निलंबित किया गया है।


टाइम लाइन कब कब क्या हुआ
18 अप्रैल को नेरी कोटला में एचआरटीसी की बस के टायर खुले थे।
20 अप्रैल को प्रबंधन ने बस के चालक को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया।
22 अप्रैल को निलंबित बस चालक ने धर्मपुर में प्रेस वार्ता कर मुख्य मेकेनिक और प्रबंधन पर सवाल उठाए।
23 अप्रैल को डीएम मंडी विनोद ठाकुर खुद धर्मपुर पहुंचे और चालक के आरोपों की जांच पड़ताल की।
24 अप्रैल को डीएम की ओर से जारी रिपोर्ट के बाद दोनों मुख्य मेकेनिकों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed