फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Administration team reached Kothi Gahri village

कोठी गैहरी गांव पहुंची प्रशासन की टीम

Mon, 30 Aug 2021 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Administration team reached Kothi Gahri village
कोठी गैहरी में पहाड़ी दरकने के बाद एसडीएम बल्ह की अध्यक्षता में गांव का निरीक्षण करती टीम। - फोटो : Mandi
नेरचौक (मंडी)। बल्ह के कोठी गैहरी गांव में पहाड़ी दरकने से बने संभावित खतरे के बीच सोमवार को एसडीएम बल्ह की देखरेख में विभागों की एक टीम ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने प्रभावित पांच परिवारों को तिरपाल वितरित किए।
विज्ञापन

टीम में एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ और वन विभाग के अधिकारी शामिल रहे। कोठी गैहरी गांव में गत दिनों हुई भारी बारिश के कारण पहाड़ी दरकने की स्थिति का जायजा लिया और पाया कि करीब आधा दर्जन घरों को भारी नुकसान हो सकता है। इसके चलते प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को अन्य स्थानों पंचायत घर, स्कूल और रिश्तेदारों के वहां रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

प्रशासन की संयुक्त टीम ने कोठी गैहरी गांव के दर्जनभर घरों को खाली करवा दिया है। एसडीएम स्मृतिका नेगी ने कहा कि विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने गांव का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को फौरी तौर पर तिरपाल प्रदान किए हैं। गांव को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed