फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ADC Rohit Rathore inaugurated the Kuthah fair

Mandi News: एडीसी रोहित राठौर ने किया कुथाह मेले का शुभारंभ

Thu, 22 May 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
ADC Rohit Rathore inaugurated the Kuthah fair
कुथाह मेले में निकली जलेब में देवताओं के साथ भाग लेते देवलु। स्रोत जागरूक पाठक
थुनाग (मंडी)। जिला स्तरीय कुथाह मेला वीरवार को ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति भरे माहौल में शुरू हो गया। बाखलीनाल की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक यह ऐतिहासिक मेला 22 से 31 मई 2025 तक चलेगा। मेले के पहले दिन स्थानीय देवी-देवताओं की भव्य जलेब ने सभी का ध्यान खींचा। देवी महामाया और देव तुंगासी के आगमन के साथ मेले का शुभारंभ हुआ । इस दौरान मंदिर परिसर से मेला मैदान तक जलेब निकाली गई। इससे पूरा मेला मैदान देव ध्वनियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कुथाह मेले में जंजैहली घाटी के लोग गुच्छी (मोरल मशरूम) को बाहर से आए व्यापारियों को बेचते हैं। इससे प्राप्त आय से वे अपने परिवार की साल भर की जरूरतें पूरी करते हैं। इस बार गुच्छी की कीमतों में भारी गिरावट ने लोगों को निराश किया है। वर्तमान में गुच्छी का दाम 5,000-6,000 रुपये प्रति किलो है जो पिछले साल की तुलना में तीन गुना कम है। जिला स्तरीय कुथाह मेले में पूरे प्रदेश से व्यापारी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

एडीसी मंडी रोहित राठौर ने बतौर मुख्य अतिथि मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कुथाह मेला आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखता है, बल्कि समुदाय को एकजुट करने का भी माध्यम है। उन्होंने सराज वासियों को प्राचीन परंपराओं को संजोने के लिए बधाई दी और सभी से अपनी संस्कृति को सहेजने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी, एसडीएम लक्ष्मण कनेट सहित अन्य गणमान्य लोगों सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed