फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   accident in parasher, five injured

पराशर मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, पांच घायल

Sun, 31 Oct 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
accident in parasher, five injured
द्रंग क्षेत्र के कांढलू में खाई में गिरा वाहन। - फोटो : Mandi
मंडी। पर्यटन स्थल देव पराशर मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी कांढलू के पास स्किड होकर खाई में गिर गई। हादसे में पांच युवक घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटौला पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यहां से उन्हें जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया, जहां उपचार चल रहा है। हादसा रविवार को करीब साढ़े पांच बजे पेश आया। घायल सुंदरनगर के निवासी हैं। घायलों की पहचान अभय (18) पुत्र दिलू राम गांव बनेड़ सुंदरनगर, अमन (19) गांव बनेड़, सुंदरनगर, मुकेश (18) पुत्र हेम सिंह गांव बेहना, आशुतोष (19) पुत्र चेतराम बनेड़, मुकुल (18) पुत्र विनोद कुमार निवासी नौणु सुंदरनगर शामिल हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ये सभी युवक पराशर मंदिर शीश नवाने गए थे। लौटते समय कांढलू के पास इनकी गाड़ी स्किड हो गई। इससे गाड़ी करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। वाहन में सवार युवक घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटौला अस्पताल से सभी को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed