{"_id":"42ce2f69ad0e4cf1ceb7d3d67240d063","slug":"abvp-strike-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने मंडी कॉलेज में सरकार की निकाली शव यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने मंडी कॉलेज में सरकार की निकाली शव यात्रा
ब्यूरो अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 10 Aug 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वल्लभ कॉलेज मंडी में अखिल भारतीय विद्यार्थी मंडी इकाई ने सोमवार को कॉलेज परिसर में प्रदेश सरकार की शवयात्रा निकाली। शव यात्रा निकालने की सूचना मिलने पर सदर पुलिस कॉलेज परिसर में पहुंच गई। सदर पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद पुतला एबीवीपी कार्यकर्ताओं से छीन लिया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार ने खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी ने सोमवार को वल्लभ कॉलेज परिसर में सुनियोजित तरीके से प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकालने की तैयारी की थी, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप पर कार्यक्रम पूरा नहीं हो सका।
पुतला लेने के लिए पुलिस जवानों और पुलिस जवानों में छीना झपटी हुई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रबंधन को चेताया कि आने वाली बैठक में छात्र विरोधी निर्णयों को वापस लें अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। विद्यार्थी परिषद रूसा प्रणाली को बंद करने, छात्र संघ चुनावों की बहाली और फीस बढ़ोतरी को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रही है, लेकिन इस संबंध में सरकार व विवि प्रबंधन की ओर से कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है।
वहीं, सोमवार को कॉलेज परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के समर्थन पर जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर प्रदेश सहमंत्री अरूण वर्मा, जिला संयोजक योगेश ठाकुर, रितेश शर्मा, घनश्याम सोनी, दिव्यांशु, विक्रम और पारस समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।