फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ABVP starts symbolic hunger strike for demands

Mandi News: मांगों के लिए एबीवीपी ने शुरू की सांकेतिक भूख-हड़ताल

Fri, 14 Feb 2025 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
ABVP starts symbolic hunger strike for demands
मंडी कालेज में प्रदेश स्तर की विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी के कार
मंडी। मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मंडी इकाई ने वल्लभ कॉलेज में 24 घंटे की सांकेतिक भूख-हड़ताल शुरू कर दी है। इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई है तभी से छात्र विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं। सरकार ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन तेज करेगी।
विज्ञापन

अक्षय ठाकुर ने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय में पहले छह जिले आते थे, लेकिन प्रदेश सरकार ने इसका दायरा घटा दिया। इकाई मंत्री कर्ण धामी ने कहा कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाने चाहिए ताकि छात्र अपना नेता खुद चुन सकें। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के सुंदरनगर स्थित परिसर को एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के हाथों में सौंप दिया गया है, इसे वापस लिया जाए। शिमला जैसे बड़े विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं की जा रही है। नई शिक्षा नीति को जल्द धरातल पर उतारा जाए। कहा कि मांगें पूरी करने तक एबीवीपी का संघर्ष जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed