{"_id":"22-65410","slug":"Mandi-65410-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो स्टोर और दो गौशालाएं राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दो स्टोर और दो गौशालाएं राख
Mandi
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मंडी/सरकाघाट (मंडी)। मंडी शहर और सरकाघाट में दीपावली की रात्रि दो स्टोर और दो गौशालाएं जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चारों घटनाओं में किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं है, लेकिन इसमें लाखों की क्षति हुई है।
मंडी शहर के थनेहड़ा मोहल्ला निवासी हरनाम सिंह के घर की ऊपरी मंजिल में स्थित स्टोर में वीरवार रात्रि तीन बजे एकाएक ही आग भड़क गई। आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 मिनट में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्टोर में रखा सामान जलकर राख हो गया था। घटना में करीब 30 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। वहीं, शहर के रविनगर वार्ड में अंबेडकर पार्क के समीप एक स्टोर में आतिशबाजी घुसने से आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। स्टोर मालिक की पहचान खेम चंद के रूप में हुई है। इधर, फायर स्टेशन ऑफिसर संत राम ने बताया कि टीम ने मुस्तैदी दिखाकर करीब 50 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया है।
उधर, सरकाघाट के रखोह पंचायत के मोर गलू गांव में दो भाइयों की दो कमरों की स्लेटपोश गौशाला जलकर राख हो गई। देवेंद्र कुमार व पवन कुमार की गौशाला में वीरवार रात्रि दस बजे एकाएक ही आग भड़क गई। इसे एक व्यक्ति ने देखा और इसकी सूचना गौशाला मालिक को दी। ग्रामीणों ने तुरंत गौशाला से पशुओं को बाहर निकाला और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन गौशाला के भीतर रखे घास ने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते वह राख हो गई। गौशाला मालिकों ने आग से करीब चार लाख का नुकसान बताया है। वहीं, तहसीलदार पवन शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।