{"_id":"22-64749","slug":"Mandi-64749-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के कारोबार का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के कारोबार का विरोध
Mandi
Updated Sat, 04 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब के कारोबार का विरोध
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर क्षेत्र में ग्रामीण अवैध शराब कारोबारियों के विरोध में उतर आए हैं। वहीं पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने समर्थन किया है। गत पांच में पुलिस ने करीब 1.20 लाख मिली लीटर शराब बरामद की है।
इसी मुद्दे को लेकर नगर पंचायत के वार्ड मेंबर अनिल, विजय, लक्ष्मी दत्त के नेतृत्व में ग्रामीण आबकारी एवं कराधान मंत्री से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से इस अभियान को और तेज करने की गुहार लगाई है। वहीं एसपी मंडी मोहित चावला के अनुसार अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। रिवालसर में पांच माह के दौरान छह मामलों में दोषी लोगों को सजा व 30 हजार रुपये जुर्माना हुआ है। अभियान भविष्य में जारी रहेगा। वहीं आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। अभियान तेज करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए जाएंगे।