{"_id":"22-64747","slug":"Mandi-64747-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बिल पांच किलो चांदी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बिल पांच किलो चांदी पकड़ी
Mandi
Updated Sat, 04 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना बिल पांच किलो चांदी पकड़ी
सुंदरनगर (मंडी)। वीरवार रात सुंदरनगर पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नाके के दौरान पुलिस ने अमृतसर के एक व्यापारी से अवैध रुप से ले जाया जा रहा पांच किलो चांदी बरामद किया है। पुलिस को चांदी की खरीद का बिल पेश ना कर पाने पर पुलिस ने कारोबारी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार रात सुंदरनगर पुलिस के एक दल ने थाना प्रभारी बिन्नी मिन्हास ने नेतृत्व में पुंघ में नाका लगा रखा था। इस दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका। कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसमें सवार अमृतसर के संतनगर निवासी मनजिंद्र सिंह से 4 किलो 972 ग्राम चांदी बरामद की। पुलिस ने जब चांदी की खरीद संबंधित कागजात मांगे तो मनजिंद्र सिंह उन्हें पेश करने में विफल साबित हुआ। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आबकारी एवं कराधान एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस दल में एसएसआई राम लाल और मुख्य आरक्षी चमन ठाकुर भी उपस्थित थे।