{"_id":"5ca75ea5bdec2260e22ad5cc","slug":"91554472613-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आराध्य देव हुरंग नारायण की अगुवाई में निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आराध्य देव हुरंग नारायण की अगुवाई में निकली शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पांच दिवसीय राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि देवता मेले का शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने चौहार घाटी से आए आराध्य देव हुरंग नारायण सहित क्षेत्र के समस्त देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और राम लीला मैदान से देव हुरंग नारायण की अगुवाई में मेला मैदान तक शोभायात्रा में भी भाग लिया। उन्होंने उपमंडल वासियों को मेले की बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल में मनाए जाने वाले मेलों एवं त्योहारों में किसी भी समाज के सांस्कृतिक जीवन का वास्तविक रूप देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि मंडी के मेलों और त्योहारों की अपनी अलग ही पहचान है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी के सभी सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सभी के सहयोग से पूर्ण हो पाते हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि ने मेले का मुख्य आकर्षण कुश्तियों का भी आनंद लिया और फाइनल के विजेता और उपविजेजा को भी सम्मानित किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम अमित मेहरा ने मेल के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।