फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कांग्रेस के रोड शो के चलते एक घंटे तक जाम रहा हाईवे

कांग्रेस के रोड शो के चलते एक घंटे तक जाम रहा हाईवे

Tue, 02 Apr 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के रोड शो के चलते एक घंटे तक जाम रहा हाईवे
सुंदरनगर (मंडी)। कांग्रेस के रोड शो के कारण मनाली-चंडीगढ़ मार्ग पर सलापड़ के पास करीब एक घंटे यातायात जाम रहा। वाहनों में सफर करने वाले मुसाफिरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्थित रखने में पुलिस भी नाकाम दिखी। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के मंडी के प्रवेश द्वार सलापड़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बेतरतीब ढंग से वाहन सड़क किनारे पार्क कर दिए। अधिकतर कार्यकर्ता अपने चौपहिया वाहन लेकर आए थे। सलापड़ में सुबह 11 बजे से वाहनों को पार्क करना कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दिया। इसके कारण सड़क किनारे जिसे जहां पर जगह मिली उसने अपना वाहन खड़ा कर दिया। दोपहर जब पौने एक बजे के करीब कांग्रेस के प्रत्याशी का काफिला सलापड़ पहुंचा तो बेतरतीब तरीके से हाईवे पर वाहन खड़े कर दिए गए। इससे एक घंटे के कार्यक्रम के दौरान हाईवे बाधित हो गया। इसके कारण चंडीगढ़ और कुल्लू की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहन जाम में फंस कर रह गए। इससे वाहनों में सफर करने वाले मुसाफिरों को तेज धूप में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौका पर उपस्थित पुलिस यातायात को बहाल करने में विफल दिखी। इससे करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। उधर, एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने कहा कि भारी ट्रैफिक के चलते कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ था, कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed