{"_id":"5ca0ef89bdec22141c6e6e4b","slug":"91554050953-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत ड्राइवर ने दौड़ाई बस, सवारियों की अटकी सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत ड्राइवर ने दौड़ाई बस, सवारियों की अटकी सांसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवालसर (मंडी)। एचआरटीसी बस में सवार यात्रियों की उस समय सांस अटक गई जब मंडी से दूसरा खाबू वाया रिवालसर रूट पर चलने वाली बस के ड्राइवर ने नशे में धुत होकर बस को तेज रफ्तार से दौड़ाया। उसने बस को जैसे-तैसे रिवालसर तक तो पहुंचा दिया लेकिन आगे नहीं ले जा पाया। इस कारण सवारियों को पैदल और टैक्सी के माध्यम से अपने घर जाना पड़ा।
बस के ड्राइवर की इस हरकत की जानकारी पुलिस को बस में बैठी किसी सवारी ने फोन के माध्यम से दे दी थी। सवारियों को लग रहा है कि बस ड्राइवर नशे की हालत में है। ड्राइवर ने बस को पैरापिट के साथ भी टकराया। इससे बस के बंपर को नुकसान पहुंचा है। शिकायत के आधार पर बस के रिवालसर पहुंचते ही पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए ड्राइवर का रिवालसर सीएचसी में मेडिकल करवाया, जिसमें डाक्टर की रिपोर्ट के अनुसार ड्राइवर में शराब का नशा करने की पुष्टि हुई है। उधर, मामले की पुष्टि रिवालसर पुलिस चौकी प्रभारी कर्ण सिंह ने की है। उधर, आरएम मंडी गोपाल शर्मा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बस चालक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।