{"_id":"5a8c4b554f1c1bca798baca0","slug":"91519143765-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलह गांव में 20 लोग डायरिया की चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलह गांव में 20 लोग डायरिया की चपेट में आए
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लडभड़ोल (मंडी)। जिले के दलेड़ पंचायत के सिलह गांव में बीस लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। पीड़ित सात लोगों को सीएचसी लडभड़ोल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि, विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर दवाइयां बांटी हैं। गांव में पानी के सैंपल भी भरे गए हैं।
जानकारी के मुताबिक दलेड़ पंचायत के तहत सिलह गांव में डायरिया से बीस लोग पीड़ित हैं। सभी लोग खतरे से बाहर हैं लेकिन, गांव में पानी दूषित होने की आशंका से लोग खौफजदा हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर पीड़ित लोगों को दवाइयां बांटी हैं। जबकि, अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जोगिंद्र ठाकुर, बीएमओ डॉ. रोशन लाल और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शेर सिंह ने सिलह गांव जा कर जांच की है। बीएमओ डॉ. रोशन लाल ने बताया कि इस गांव के बीस लोग जल जनित रोग से पीड़ित हैं। सभी को दवाइयां दे दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग इन लोगों पर नजर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि यह जल जनित रोग है और पानी से फैलता है। उन्होंने बताया कि पानी के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल जांच को प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी बीमार व्यक्तिओं की अब हालत स्थिर है। स्थिति पूरी तरह से विभाग के नियंत्रण में हैं।