फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दीपिका मुस्कान ने चन्ना मेरेया पर बांधा समा

दीपिका मुस्कान ने चन्ना मेरेया पर बांधा समा

Sun, 07 Apr 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
दीपिका मुस्कान ने चन्ना मेरेया पर बांधा समा
धर्मपुर (मंडी)। नलवाड़ एवं देवता मेला धर्मपुर में रविवार को पहली सांस्कृतिक संध्या में वॉइस ऑफ हिमाचल दीपिका मुस्कान और डॉक्टर कपिल शर्मा ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पहली सांस्कृतिक संध्या में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। संध्या की शुरुआत स्थानीय कलाकारों ने की। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। बाद में वॉइस ऑफ हिमाचल दीपिका मुस्कान ने मिले हो तुम हमको, मेरे रसके कमर, माही वे, जुगनी, लंदन घुमैया, चन्ना मेरेया आदि गानों पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद कार्यक्रम में डॉक्टर कपिल शर्मा ने अपनी आवाज के जादू से दर्शकों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। डॉक्टर कपिल शर्मा ने गणपति वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने मैं तैनू समझावां की, सुनो न संगमरमर, जन्म-जन्म का साथ है, ये चांद सा रोशन चेहरा, तू माने या न माने दिलदारा, नित खैर मंगा... से दर्शकों को खूब नचाया। संध्या में आईपीएच विभाग धर्मपुर के अधिशासी अभियंता मुकेश हीरा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed