फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   लोस चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता

लोस चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता

Thu, 09 Aug 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
लोस चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता
सुंदरनगर (मंडी)। लोकसभा चुनावों को लेकर हाटेश्वरी माता मंदिर परिसर में भाजपा संगठनात्मक जिला सुंदरनगर की बैठक अध्यक्ष एवं विधायक राकेश जंवाल की अध्यक्षता में हुई। विकास कार्यों के दम पर लोस चुनावों में कांग्रेस की घेराबंदी करने पर मंथन किया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी शिशु धर्मा और जिला प्रभारी त्रिलोक जंवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश सरकार के सात माह के कार्यकाल की सराहना की गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दें। लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दें और उनका प्रचार करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय में केंद्र सरकार की कोई योजनाएं प्रदेश में लागू नहीं की गईं। इसके कारण प्रदेश में विकास पटरी पटरी से उतर गया था। अब जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार है केंद्र से सहयोग से चहुंमुखी विकास हो रहा है। शिशु धर्मा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की चारों सीटें जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेगी। बैठक में विधायक विनोद कुमार, हीरालाल, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र भंडारी और महेंद्र ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश चंदेल, महामंत्री घनश्याम वर्मा सहित विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed