{"_id":"5b6c76974f1c1bac7d8b73a7","slug":"81533834903-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगा धंसने से स्कूल भवन को खतरा, करवानी पड़ रही छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंगा धंसने से स्कूल भवन को खतरा, करवानी पड़ रही छुट्टी
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला बल्ह टिक्कर में डंगा धंसने से स्कूल के गिरने का खतरा बन गया है। हालात यह हैं कि जब भारी बारिश होती है तो स्कूल प्रबंधन को बच्चों को छुट्टी करनी पड़ती है। स्कूल परिसर का डंगा भारी बारिश से धंस गया है। साथ ही में स्कूल भवन है। अगर डंगा और धंसता है तो स्कूल भवन इसकी चपेट में आ सकता है। इससे कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। स्कूल में 45 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में सूचित कर दिया है।
बल्ह टिक्कर स्कूल का भवन भारी बरसात के कारण गिर सकता है, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। असुरक्षित भवन में बच्चों को पढ़ाना शिक्षकों के लिए जोखिम भरा हो गया है। इस समय स्कूल में 45 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। भवन की असुरक्षा को देखते हुए खराब मौसम में बच्चों को घर भेज दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। साथ ही उनके अभिभावकों को भी बच्चों की चिंता सता रही है। मुख्याध्यापक केडी शर्मा ने बताया कि स्कूल के प्रांगण का डंगा भारी बरसात के कारण ढह जाने से स्कूल भवन को दिन रात खतरा बना हुआ है। अगर बारिश का सिलसिला इस प्रकार से जारी रहा तो यह भवन कभी भी गिर सकता है। उन्होंने कहा कि भवन का डंगा ढहने और भवन के असुरक्षित होने की सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों और एसएमसी को दे दी गई है।
000