फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अब बालीचौकी में एसडीएम कार्यालय के लिए होगा आंदोलन

अब बालीचौकी में एसडीएम कार्यालय के लिए होगा आंदोलन

Sun, 11 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अब बालीचौकी में एसडीएम कार्यालय के लिए होगा आंदोलन
बालीचौकी (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र सिराज के जंजैहली में एसडीएम ऑफिस को लेकर चल रह खींचतान के बीच अब बालीचौकी में भी एसडीएम ऑफिस की मांग उठने लगी है। स्थानीय लोगों का दावा है कि सिराज की भौगोलिक परिस्थितियों के चलते हलके में दो नागरिक उपमंडलों की आवश्यकता है। तहसील की ग्राम पंचायत थाचाधार, बुंगजहलगाड़, सोमगाढ़ के लोगों को एसडीएम कार्यालय गोहर जाने के लिए 110 से 120 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। इसके अलावा तहसील बालीचौकी के लोगों को भी एसडीएम कार्यालय में पहुंचने के लिए 100 किमी का सफर करना पड़ता है। बलदेव शर्मा, संजय ठाकुर, संजीव शर्मा, यशवंत शर्मा, संत राम ठाकुर, पीर सिंह भारद्वाज का कहना है कि यदि संधोल में 2 दिन तक एसडीएम सेवाएं दे सकते हैं तो 15 दिन और 15 दिन बालीचौकी में एसडीएम सेवाएं क्यों नहीं दे सकते हैं। लोगों का कहना कि भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए बालीचौकी में सरकारी कार्यालय होने चाहिए।
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय के लिए करेंगे आंदोलन : महेश
बालीचौकी निवासी महेश ठाकुर का कहना है कि बालीचौकी क्षेत्र सिराज का हिस्सा होने के साथ-साथ क्षेत्र का केंद्र बिंदु भी है। अगर बालीचौकी में एसडीएम कार्यालय के लिए आंदोलन भी करना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


गोहर के एसडीएम 15 दिन बालीचौकी में दें सेवाएं : दलीप
स्थानीय निवासी दलीप ने कहा कि राजस्व विभाग के पास मिनी सचिवालय के लिए 1 बीघा जमीन उपलब्ध है। वर्तमान में बालीचौकी तहसील को गोहर उपमंडल के तहत रखा गया और औट तहसील को सदर में रखा गया है। बालीचौकी क्षेत्र पिछड़ा और स्नोबाउंड एरिया है। जब तक बालीचौकी में एसडीएम कार्यालय नहीं खुल जाता है, तब तक एसडीएम गोहर को 15-15 दिन तक बाली चौकी और गोहर में बिठाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


औट और बालीचौकी के लिए एक हो उपमंडल : दीपक
दीपक शर्मा का कहना है कि बालीचौकी में 14 पटवार सर्कल हैं। औट तहसील में 7 पटवार सर्कल है। इन दोनों तहसीलों को मिलाकर किसी भी एक स्थान और एसडीएम कार्यालय खोला जाए। ताकि क्षेत्र के लोगो को गोहर और जंजैहली कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़े।

औट और बालीचौकी को मिलाकर एक हो उपमंडल : संजीव
संजीव शर्मा ने कहा कि बालीचौकी क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। बालीचौकी क्षेत्र की 21 पंचायतों की लगभग 50000 आबादी है। क्षेत्र के लोगों को एसडीएम कार्यालय पहुंचने के लिए 110 से 120 किलोमीटर तक सफर करना पड़ता है। जिसके चलते पूरा दिन आने जाने में ही बर्बाद हो जाता है। बालीचौकी और औट तहसील को मिलाकर यहां पर एसडीएम कार्यालय खोला जाए।

21 पंचायतों के लोगों को परेशानी : यशवंत
यशवंत शर्मा का कहना है कि थुनाग से जंजैहली की लंबाई मात्र 14 किमी है। इसके बावजूद लोग यहां पर आंदोलन और चक्का जाम कर रहे हैं। जबकि, बाली चौकी क्षेत्र की 21 पंचायतों के लोगों को सैकड़ों किमी का सफर तय करना पड़ता है। ऐसे में बालीचौकी में एसडीएम कार्यालय खोला जाना न्यायसंगत है।


दो एसडीएम कार्यालय जरूरी : ललित
ललित ठाकुर का कहना है कि यदि संधोल में 2 दिन तक एसडीएम कार्यालय हो सकता है तो गोहर और बालीचौकी में 15-15 दिन तक एसडीएम कार्यालय क्यों नहीं हो सकता है। नौ फरवरी को सरकार ने संधोल में 2 दिन तक एसडीएम बिठाने की अधिसूचना जारी की है। भौगोलिक परिस्थिति के कारण सराज हलके में दो कार्यालय होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed