फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   58 होनहारों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

58 होनहारों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Sun, 29 Oct 2017 11:20 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
58 होनहारों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
kkk - फोटो : अमर उजाला
मंडी। उत्साह के साथ सफलता की आस लिए रविवार को ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में मंडी और कुल्लू जिला के 58 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में आयोजित परीक्षा में नौंवी के 12, दसवीं के 10, 11वीं के 22 और 12वीं के 15 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा ठीक साढ़े दस बजे शुरू हुई। 12 बजे परीक्षा का समापन हुआ। कुल्लू जिला के 30 के लगभग होनहारों ने सम्मान की आस और कुछ कर गुजरने की चाह लिए परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा में नौंवी कक्षा की छात्रा शिखा कुमारी, तमन्ना ठाकुर, अजय भारद्वाज, रेनुका ठाकुर, अविनाश ठाकुर, देवेंद्र कुमार, आंचल राय, श्रेष्ठा, रीतिका कुमारी, अमिशा गौतम, अभिनव कौंडल, संयम वालिया ने भाग लिया। दसवीं कक्षा के मोहित चौधरी, वीरेंद्र कुमार, साक्षी, अक्षिता वर्मा, अमन गौतम, मुनीष ठाकुर, आकृति अत्री, चमन जोशी, श्वेता, अदिति वसुंधरा ने भी परीक्षा दी। 11वीं कक्षा के अर्जुन कुमार, अंकित शर्मा, तेजी देवी, करण कुमार, रितुराज, सरोज रानी, शशांक शर्मा, शुभम शर्मा, इशिता गुलेरिया, रीतिक सकलानी, मन्न ठाकुर, जान्हवी शर्मा, विकास ठाकुर, जीनत कुरैशी, नकुल शर्मा ने परीक्षा में भाग लिया। 12वीं कक्षा की छात्रा डिंपल सोनी, नेहा ठाकुर, तरुण पाठक, अक्षय शर्मा, लक्ष्मी, रीतिका, मीना कुमारी, पीयूष शर्मा, तमन्ना देवी, राकेश कुमार, किशोर कुमार, द्रोमती शर्मा, आयुष ठाकुर ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन


परीक्षा देने का अलग अनुभव
जिला कुल्लू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार की जमा दो विज्ञान विषय के छात्र राकेश कुमार ने कहा कि ‘अमर उजाला’ से मिला मौका किसी मंच से कम नहीं है। परीक्षा देने से अलग अनुभव हुआ है। स्कॉलरशिप की तो चाह है ही, साथ में यह गर्व भी है कि नंबर वन अखबार के इवेंट का हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष से कर रही थी इंतजार
जिला कुल्लू की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की जमा दो कक्षा की वाण्ज्यि संकाय की छात्रा रितिका ने कहा है कि ‘अमर उजाला’ हर वर्ष यह मंच स्कूली विद्यार्थियों को देता है। वर्ष के इंतजार के बाद यह मौका मिला है। पूरी तैयारी करके परीक्षा दी है। उम्मीद है परीक्षा उत्तीर्ण कर पाऊंगी।

ज्ञान में होती है बढ़ोतरी
मंडी जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंधाड़ा की जमा दो कक्षा की वाणिज्य संकाय की द्रोमती शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से ज्ञान में वृद्धि होती है। यह किसी बड़े मंच से कम नहीं है। यदि परीक्षा उत्तीर्ण करती हूं तो यह मेरे लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

प्रतियोगी परीक्षा के लिए फायदेमंद

मंडी जिले के सप्रिंट फील्ड पब्लिक स्कूल नवाही की दसवीं की छात्रा अदिति कुमारी ने कहा कि छात्रवृत्ति परीक्षा के साथ यह भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अहम कदम हैं। परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर के सवाल पूछे गए थे। उम्मीद है परीक्षा उत्तीर्ण कर पाऊंगी।

परीक्षा में जरूर हिस्सा लें विद्यार्थी
कुल्लू जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भुंतर के जमा एक के कर्ण कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से मानसिक विकास के साथ-साथ सोचने की क्षमता में वृद्धि होती है। पात्र विद्यार्थियों को इस परीक्षा में हिस्सा जरूर लेना चाहिए।

काफी कुछ सीखने को मिला
कुल्लू जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूजाली के दसवीं कक्षा के छात्र विरेंद्र कुमार ने कहा कि परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के जवाब दिए हैं। मुझे विश्वास है कि परीक्षा को उत्तीर्ण करूंगा। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। सूझ-बूझ और टाइम मैनेजमेंट से परीक्षा हल करने की अच्छी कसरत थी।

तैयारी का आज था इम्तिहान
मंडी जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंधाड़ा की दसवीं कक्षा की अक्षिता वर्मा ने कहा कि यह परीक्षा देकर उन्हें यह पता चला कि प्रतियोगी परीक्षाओं में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते है। एक वर्ष से परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उम्मीद है अच्छे अंक हासिल करूंगी।


पहली बार दी छात्रवृत्ति परीक्षा
मंडी जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी की नौवीं कक्षा की छात्रा तमन्ना ठाकुर ने कहा कि इस प्रतियोगिता को देकर नया अनुभव मिला है। मेरी यह पहली प्रतियोगी परीक्षा थी। ‘अमर उजाला’ का यह सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed