फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   लड़ रहा अंतिम चुनाव, करूंगा बचे विकास कार्य : गुलाब

लड़ रहा अंतिम चुनाव, करूंगा बचे विकास कार्य : गुलाब

Fri, 20 Oct 2017 11:52 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
लड़ रहा अंतिम चुनाव, करूंगा बचे विकास कार्य : गुलाब
bjp logo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी )। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव उनका अंतिम चुनाव है और वह अगला चुनाव नहीं लडे़ंगे। इस विधानसभा क्षेत्र में जो अधूरे कार्य बचे हैं, उन्हें वह प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। 1977 से वह राजनीति में है। वहीं इस मौके पर अनुराग ठाकुर कहा कि धूमल और गुलाब की जोड़ी प्रदेश में पुन: विकास की गंगा को आग बहाएगी। उन्होंने प्रदेश को एनएच की 64 सौगातें देने और पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे का सर्वे करने के लिए मोदी सरकार की प्रशंसा की। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के उपाध्यक्ष और ग्राम पंचायत सगनेहड़ के प्रधान केहर सिंह तथा ऊटपुर से कर्नल ज्योति प्रकाश ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा नेता कश्मीर सिंह राजपूत, पंकज जम्वाल, दलीप सिंह राणा, सहित अन्य उपस्थित रहे। उन्होंने एसडीएम कार्यालय में करीब सवा ग्यारह बजे नामांकन भरा। एसडीएम दिप्ती मंढ़ोत्रा के समक्ष उन्होंने औपचारिकताएं पूरी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed