अमर उजाला ब्यूरो, करसोग (मंडी)। सरस्वती विद्या मंदिर करसोग में जिलास्तरीय ज्ञान विज्ञान मेले का समापन सोमवार को मुख्य अतिथि डॉ. रिपन शर्मा ने किया। इस तीन दिवसीय जिला स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेले में 6 स्कूलों के 270 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य लेखराज ठाकुर ने मुख्य अतिथि को टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ज्ञान विज्ञान मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें श्रुति, प्रमोद और छवि प्रथम रहे। जबकि, सुशील कौर द्वितीय और तृतीय स्थान नंदिनी ने हासिल किया। स्वच्छ परिवेश प्रतियोगिता में प्रथम ऋषभ, द्वितीय काव्यांश रहे। नवाचरित में दीपाली प्रथम, खुशहाल द्वितीय रहे। किशोर वर्ग में आदित्य प्रथम, आस्था ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। करसोग स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल चुना गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे विद्यार्थी जीवन में सीखने को बहुत कुछ मिलता है। प्रधानाचार्य लेखराज ठाकुर ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य लोगों तथा पाठशाला के अध्यापक वर्ग का विज्ञान मेले के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर हिमाचल शिक्षा समिति मंडी के अध्यक्ष जयराम वर्मा, महासचिव मुनी लाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।