फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   हॉकी में जंजैहली ने मंडी को 2-1 से हराया

हॉकी में जंजैहली ने मंडी को 2-1 से हराया

Mon, 28 Aug 2017 10:36 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
हॉकी में जंजैहली ने मंडी को 2-1 से हराया
जंजैहली (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंजैहली में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में उच्च शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। वॉलीबाल के फाइनल मैच में पधर ने धर्मपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। कबड्डी के फाइनल मैच में सुंदरनगर ने करसोग को हराया। बास्केटबाल में सुंदरनगर ने चौंतड़ा को मात दी। हॉकी में जंजैहली स्कूल और मंडी के बीच कांटे की टक्कर हुई। इस मुकाबले में जंजैहली ने मंडी की टीम को मात दी। खो-खो में सुंदरनगर ने करसोग को हराया। योगा में बल्ह जोन को पहला स्थान मिला, जबकि सुंदरनगर ने दूसरा स्थान हासिल किया। कुश्ती में बल्ह जोन का दबदबा रहा। सबसे ज्यादा मेडल बल्ह जोन ने हासिल किए। इसमें राजगढ़ स्कूल की ईशानी ने 46 किलो भार वर्ग में, 48 किलो वर्ग में सुंदरनगर की कुसुम, 50 किलो भार वर्ग में राजगढ़ की दीपिका, जबकि 52 किलो वर्ग में गागल की डिंपल उपाध्याय ने गोल्ड मेडल जीता। 54 किलो वर्ग में राजगढ़ की दिनेश कुमारी, 57 किलो वर्ग में गागल से मंजू देवी ने गोल्ड मेडल झटका, जबकि 60 किलो वर्ग में राजगढ़ की मोनिका ने गोल्ड झटका। 63 किलो वर्ग में गागल की दीक्षा कुमारी, 66 किलो वर्ग में गागल की प्रियंका, 70 किलो वर्ग में राजगढ़ की ईशा कुमारी, 75 किलो वर्ग में राजगढ़ की प्रियंका शर्मा, 81 किलो वर्ग में गागल की शिवानी, जबकि 86 किलो वर्ग में राजगढ़ की मनीषा ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed