फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नहर में गिरे बुलेट सवार दूसरे युवक का मिला शव

नहर में गिरे बुलेट सवार दूसरे युवक का मिला शव

Fri, 05 Apr 2019 10:02 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Fri, 05 Apr 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
नहर में गिरे बुलेट सवार दूसरे युवक का मिला शव
सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू-बग्गी मार्ग पर दयारगी में गत 24 मार्च की रात बुलेट के स्किड होने से नहर में गिरे दूसरे युवक का शव शुक्रवार को सुंदरनगर जलाशय से बरामद हो गया है। कुछ लोगों ने शव को पानी में देखा तो पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल स्थित शव गृह में भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त यादव कुमार निवासी चैलचौक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 24 मार्च को दयारगी के निकट एक बुलेट (एचपी31ए/6712) स्किड हो गई थी। इसके चलते उसमें सवार विनय कुमार पुत्र तारा सिंह निवासी सुंदरनगर और उसके साथ एक अन्य युवक नहर में जा गिरे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव नहर से बरामद कर लिया था, जिसकी शिनाख्त विनय कुमार के रूप में हुई थी लेकिन, हादसे में दूसरा युवक नहर में बह गया था। उसकी तलाश के लिए तीन दिन तक नहर में सर्च अभियान भी चलाया गया था लेकिन युवक का कोई सुराग न मिल पाया। शुक्रवार दोपहर बीएसएल जलाशय के किनारे से जा रहे कुछ लोगों ने एक शव को नहर में देखा। उसके बाद उन्होंने थाने में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जलाशय में तैनात कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त यादव कुमार (46) पुत्र जिंदू राम निवासी चैलचौक के रूप में हुई है। मृतक वेल्डिंग का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed