फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग को नहीं मिला 10 फीसदी आरक्षण

पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग को नहीं मिला 10 फीसदी आरक्षण

Mon, 01 Apr 2019 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग को नहीं मिला 10 फीसदी आरक्षण
मंडी। प्रदेश पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग को दस प्रतिशत आरक्षण नहीं मिल पाया है। इससे युवाओं में भारी रोष है। सामान्य वर्ग को दस प्रतिशत आरक्षण देने के बाद यह प्रथम भर्ती है। इसमें हिमाचल पुलिस में 1063 कांस्टेबल भर्ती हुए हैं। ऐसे में सरकार की नई व्यवस्था लागू करने के निर्देशों के बाद भी सामान्य वर्ग को पुलिस भर्ती में आरक्षण नहीं मिल पाया है। बेरोजगार युवाओं ने पुलिस भर्ती में दस प्रतिशत आरक्षण देने की मांग उठाई है। युवाओं का कहना है कि बजट सत्र के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने खुद एलान किया था कि नई भर्तियों में नई आरक्षण व्यवस्था लागू होगी। सरकार ने पुलिस मुख्यालय को पुुरानी प्रक्रिया के तहत भर्ती करवाने को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

...
सरकार को भुगतना होगा खामियाजा
बेरोजगार युवाओं में प्रवीण कुमार, उमेश ठाकुर, मनदीप, दिनेश कुमार, भूपेंद्र ठाकुर, यादव राम, टेक सिंह, केहर सिंह, ओम प्रकाश, जावे राम, नरोतम सिंह, गुलजारी राम, पुनीत ठाकुर यशवंत शर्मा, दिले राम, हेम सिंह, हिम्मत सिंह, देवेंद्र शर्मा, भीम सैन, कमल सिंह और सुनाली शर्मा, काजल चौहान, आरजू ठाकुर, विमला देवी, यमुना देवी, हेमलता, भीमा देवी, गंगा, याचना, ज्योति शर्मा ने दस फीसदी सामान्य वर्ग को आरक्षण देने की मांग उठाई है। सामान्य वर्ग को पुलिस भर्ती में दस प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया तो लोस चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

..
आचार संहिता के चलते लागू नहीं हुआ आरक्षण : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि आचार संहिता लगने के कारण सामान्य वर्ग को दस प्रतिशत आरक्षण प्रदेश में लागू नहीं हो पाया है। आचार संहिता खत्म होते ही, जो भी नई भर्तियां प्रदेश में होंगी, उनमें सामान्य वर्ग को दस प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed