{"_id":"5c4b4b01bdec222c5102773c","slug":"71548438273-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर-बरोट मार्ग बंद, पांच बसें फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर-बरोट मार्ग बंद, पांच बसें फंसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बर्फबारी के कारण बरोट मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। पांच बसें फंस गई हैं। एचआरटीसी बैजनाथ डिपो की दो बसें और तीन निजी बसें भी बरोट में फंसी हुई हैं। निगम ने यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए घटासनी तक ही बसें भेजने का निर्णय लिया है। इसके चलते बरोट जाने और आने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बरोट मार्ग पर घटासनी से लगभग पांच किलोमीटर आगे झटिंगरी में भारी हिमपात हुआ है। इस कारण वहां से आगे जाना खतरे से खाली नहीं है। बरोट में छोटी और निजी वाहन भी फंसे हुए हैं। बरोट और जोगिंद्रनगर आने जाने वाले यात्री मजबूरन वाया डिगली जोत होते हुए पैदल आ जा रहे हैं। बर्फबारी के चलते घटासनी से बरोट तक लगभग बीस किलोमीटर सड़क बंद हो गई है। बरोट से जोगिंद्रनगर पैदल पहुंचे यात्री बुद्धि सिंह, फागणु राम, सौणु राम, रामदेयी, हरनाम सिंह, मेघ सिंह, वैसाखु राम, हरदयाल, अश्वनी, राम सिंह, सोजू राम, मस्त राम, दिलेराम, हरदयाल, मांगणू राम, रमेश, फागणू राम और पुष्पेंद्र ने बताया कि यह रास्ता छोटा है लेकिन तीन घंटे जोगिंद्रनगर पहुंचने में लग गए। जोगिंद्रनगर बस अड्डा प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि वीरवार रात्रि बैजनाथ से बरोट गई बस बर्फबारी के बीच बरोट में फंस गई है। इसके अलावा कुछ निजी बसें और अन्य वाहन भी वहां फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बरोट जाने वाली बसों को घटासनी तक भेजा जा रहा है।
000
विज्ञापन
000