फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बलद्वाड़ा में तेंदुए से भिड़ गया पीडब्ल्यूडी कर्मचारी

बलद्वाड़ा में तेंदुए से भिड़ गया पीडब्ल्यूडी कर्मचारी

Fri, 14 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बलद्वाड़ा में तेंदुए से भिड़ गया पीडब्ल्यूडी कर्मचारी
बलद्वाड़ा (मंडी)। ड्यूटी से घर जा रहे लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी गणपत राम निवासी दंगडौन पर अपर थाना में तेंदुए ने घात लगाकर हमला कर दिया। कर्मचारी ने साहस का परिचय दिया और तेंदुए से भिड़ गया। साथ ही शोर मचाया। कुछ देर के संघर्ष के बाद आसपास के लोग आवाजें सुनकर मौके पर पहुंचे और तेंदुए को भगाने में कामयाब हुए। इस दौरान कर्मी को गहरी चोटें आई हैं। उसे बलद्वाड़ा सीएचसी में लाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए मंडी रेफर कर दिया है। उधर लोगों ने वन विभाग के प्रति रोष जताया। कहा कि क्षेत्र में आदमखोर तेंदुओं को पकड़ने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पिंजरा लगाने की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान राजेंद्र भुट्टो, ग्राम पंचायत के प्रधान वीरेंद्र सिंह और सभी लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना कि इससे पूर्व भी ऐसी घटनाएं हुईं, पर वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की जहमत नहीं उठाई। लोगों ने सरकार से मांग की है कि तेंदुए को शीघ्र पकड़ा जाए। चौकी प्रभारी बलद्वाड़ा लाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है। सुनीत भारद्वाज वन मंडल अधिकारी के अनुसार गणपत राम को पांच हजार की फौरी राहत के दे दी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed