फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   देव इतिहास में पहली बार करसोग नलवाड़ मेले में शिरकत करेंगे श्री मूल गींह नाग सरही

देव इतिहास में पहली बार करसोग नलवाड़ मेले में शिरकत करेंगे श्री मूल गींह नाग सरही

Sat, 06 Apr 2019 10:29 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Sat, 06 Apr 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
देव इतिहास में पहली बार करसोग नलवाड़ मेले में शिरकत करेंगे श्री मूल गींह नाग सरही
करसोग (मंडी)। जिला स्तरीय नलवाड़ मेले में पहली बार पांगणा के आराध्य देव और पांचगढ़ के अधिपति श्री मूल गींह नाग सरही शिरकत करेंगे। देव इतिहास में यह पहली बार इस मेले में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। गींह नाग मंदिर कमेटी के मुख्य कारदार चेतराम ठाकुर और युवा समाजसेवी डिंपल कुमार ने बताया कि देव पहली बार इस मेले में शिरकत कर रहे हैं। नाग देवता आठ अप्रैल को अपने देवलुओं के साथ मंदिर से प्रस्थान करेंगे और 9, 10 और 11 अप्रैल को नलवाड़ मेले में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि देवता को पहली बार इस मेले में निमंत्रण दिया गया है और इस निमंत्रण को देवता कमेटी ने स्वीकार कर लिया है। इससे पहले मेले में स्थानीय देवता ही शिरकत करते थे, लेकिन इस बार दूर-दराज के देवताओं को भी बुलाया गया है। देवता मेले में तीन दिन तक रहेंगे। इस दौरान इनका आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का तांता लगा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed