{"_id":"5ca75eb8bdec2213fe5d37de","slug":"61554472632-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में आधा घंटा फंसे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में आधा घंटा फंसे रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नेरचौक (मंडी)। लाल बहादुर मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब, यहां की ए और बी लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और इनमें करीब दस लोग फंस गए। स्वयं को लिफ्ट में फंसा देख ये सभी लोग घबरा गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस पर वहां पर मौजूद स्टाफ ने उन्हें निकालने की कोशिश की लेकिन उनकी लाख कोशिशों पर भी लिफ्टें आगे-पीछे नहीं हुईं। घटना से वहां पर मौजूद मरीजों और उनकी तीमारदारों में हड़कंप मच गया और सभी एक-दूसरे को लिफ्टों में नहीं आने जाने को कहने लगे। वहीं, कुछ लोगों ने इसे प्रबंधन की लापरवाही बताते हुए मेडिकल कॉलेज के स्टाफ पर खूब गुब्बार भी निकाला। करीब आधे घंटे के बाद मेडिकल इलेक्ट्रिशियन ने लिफ्ट को ठीक किया और ये लोग लिफ्ट से बाहर निकल पाए। लिफ्ट से निकलते ही इन लोगों ने भी अपना गुस्सा वहां पर तैनात कर्मियों पर उतरा और उन्हें खूब खरी-खोटी भी सुनाई। भुगतभोगी राम शरण और दीपा ने बताया कि उनकी लिफ्ट में अचानक खराबी आ गई और उन दोनों के साथ अन्य व्यक्ति भी फंस गए। वहीं, एक अन्य लिफ्ट में भी सात लोग फंसे रहे। उधर, इसके बारे में डीन मेडिकल कॉलेज रजनीश पठानिया ने बताया कि उन्हें जैसे ही इस बात का पता चला तो स्टाफ को बोलकर तुरंत लिफ्ट को ठीक करवाया गया और लोगों को बाहर निकाल लिया गया।