फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   प्रशासन ने पड्डल मैदान में डटे व्यापारियों को खदेड़ा

प्रशासन ने पड्डल मैदान में डटे व्यापारियों को खदेड़ा

Sun, 31 Mar 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने पड्डल मैदान में डटे व्यापारियों को खदेड़ा
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के बाद भी पड्डल मैदान में डेरा डाले हुए व्यापारियों पर रविवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। उन्हें सामान के साथ खदेड़ा।
विज्ञापन

यह कार्रवाई सदर के तहसीलदार नरेंद्र पाल की अगुवाई में की गई। इस दौरान कई दिनों से यहां पर अपनी दुकानें सजाए बैठे व्यापारियों को नगर परिषद और पुलिस की मदद से खदेड़ा गया। प्रशासन की टीम को देखकर सुबह ही मैदान में सामान बेचने के लिए बैठे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अफरा तफरी में अपना सामान समेटा और अधिकतर व्यापारी वहां से बाहर निकल गए। कुछ व्यापारी वहां से नहीं जा रहे थे, इस पर प्रशासन ने उनको सामान के साथ वहां से खदेड़ा। व्यापारियों को प्रशासन ने आदेश दिए थे कि वे 25 मार्च से पहले ही अपना सामान समेटकर मैदान खाली कर दें, लेकिन कुछ व्यापारियों ने आदेशों को नहीं माना। मंडी बाजार के व्यापारियों का दबाव देखते हुए प्रशासन को रविवार को कार्रवाई करनी पड़ी और उन्होंने मैदान को खाली करवाया।
विज्ञापन

....
मैदान की सफाई करने में आ रही थी दिक्कतें
व्यापारियों पर इसलिए भी कार्रवाई करना जरूरी हो गया था कि मैदान में इनके कारण सफाई कार्य भी नहीं हो पा रहा था। इनके कारण बड़े व्यापारियों का सामान ट्रकों में भरकर ले जाने में भी परेशानी हो रही थी। उधर, व्यापारियों को देखकर लोग भी मैदान में भारी संख्या में पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
कई दिनों से खाली बैठे थे मंडी शहर के कारोबारी
करीब एक माह से मंडी शहर के कारोबारियों का कारोबार मेले के कारण प्रभावित हो रहा था। इसके कारण बाजार में बहुत कम लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे थे। व्यापारियों को अपनी दुकानों में खाली बैठना पड़ रहा था। व्यापारियों ने बार-बार प्रशासन से आग्रह किया कि मेले से व्यापारियों को उठाया जाए।

......
रविवार को मैदान खाली करवाने के लिए मैदान में पहुंचे थे। इस दौरान कई व्यापारी स्वयं ही मैदान से निकल गए और कुछ जो नहीं जा रहे थे उन्हें सामान के साथ वहां से खदेड़ा गया। अब मैदान खाली हो गया है और नगर परिषद जल्द इसकी सफाई करवाएगी।
नरेंद्र पाल, तहसीलदार, सदर तहसील
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed