{"_id":"5b6c768a4f1c1b05468b6cab","slug":"61533834890-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोख से कब्र तक नाटक ने किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोख से कब्र तक नाटक ने किया मंत्रमुग्ध
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के राजकीय बहुतकनीकी सभागार में आयोजित सुकेत उत्सव में विधायक राकेश जंवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उत्सव में मुख्य आकर्षण इंद्र राज इंदु द्वारा निर्देशित नाटक ‘कोख से कब्र तक’ का मंचन रहा। नाटक में नारी के मर्म और उसकी व्यथा का सटीक चित्रण किया गया है। नारी को एक वस्तु समझा जाता है जिसमें उसकी इच्छाओं और भावनाओं का कोई मूल्य नहीं होता। यह कहानी लाहुल नाम की एक बालिका की है जिसमें उसका बाप ब्रीणा लेकर उसकी शादी बड़ी उम्र के व्यक्ति से तय कर देता है। यह नाटक पुरातन काल से आज तक नारी की दुर्दशा को बयान करता है। 40 दिन की कार्यशाला में तैयार किए गए इस नाटक ने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। सभी पात्रों ने अपने अभिनय से सबको प्रभावित किया।
इससे पूर्व इस संध्या का आगाज सूरजमणी के शहनाई वादन से हुआ। संध्या में कत्थक नृतक दिनेश गुप्ता, लतेश कश्यप व सुमन पंडित ने भी अपने कत्थक नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। महावीर पब्लिक स्कूल के कलाकारों ने लोक नृत्य पेश करके खूब रंग जमाया।
....
सचिन को मरणोपरांत सुकेत रत्न अवार्ड
स्थानीय कलाकार स्वर्गीय सचिन ठाकुर को मरणोपरांत सुकेत रत्न अवार्ड से भी सम्मानित किया। यह अवार्ड उसके माता-पिता सोमा देवी और सुरेश ठाकुर को दिया गया। इस कलाकार का पिछले साल एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। विधायक ने कहा कि चार सालों से मनाए जा रहे इस उत्सव ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। अगले साल इसे और बेहतर बनाया जाएगा तथा मुख्यमंत्री के ध्यान में लाकर इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने के प्रयास किए जाएंगे। सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 21 हजार रुपए अपनी ऐच्छिक निधि से देने का ऐलान किया। आयोजकों की ओर से देवेंद्र शर्मा, सुनील कुमार, ललिता बांगिया, पूजा वालिया, राजेश व कुलदीप गुलेरिया ने मुख्य व अन्य मेहमानों को शॉल टोली देकर सम्मानित किया। उच्सव में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गिरीजा गौतम, डा. जेसी शर्मा, अरूण शर्मा, हेमंत शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, पार्षद जितेंद्र शर्मा, जिला महासचिव भाजपा नरेश चंदेल व एचआरटीसी के निदेशक ओम प्रकाश नायक, डॉ. एसपी गुलेरिया, नरेश पाल आदि भी मौजूद रहे।