फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नांज में शराब ठेके को शीघ्र बंद करे सरकार

नांज में शराब ठेके को शीघ्र बंद करे सरकार

Sat, 04 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
नांज में शराब ठेके को शीघ्र बंद करे सरकार
करसोग (मंडी)। उपमंडल के नांज में खुले शराब के ठेके को लेकर पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण पूरी तरह से भड़क गए हैं। शराब ठेके को बंद करवाने के लिए ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। मसले को लेकर ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने तहसीलदार करसोग संजीत शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में लोगों ने सरकार से मांग की है कि शीघ्र अति शीघ्र नांज में खुले शराब के ठेके को बंद किया जाए। लोगों ने बताया कि यहां पर पहले भी कई बार शराब ठेका खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद यह ठेका नहीं खुलने दिया गया है। जहां यह शराब ठेका खोला है वहां से स्कूल लगभग 100 मीटर की दूरी पर है। प्राइमरी स्कूल की दूरी भी इतनी है, जबकि सरकार के आदेशों के अनुसार स्कूलों से शराब ठेके निकट नहीं चाहिए। नांज पंचायत एवं आसपास के करीब 500 परिवारों ने इस शराब के ठेके का विरोध किया है। लोगों ने सरकार व संबंधित विभाग से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से इस शराब ठेके को बंद किया जाए, नहीं तो ग्रामीण किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य श्याम सिंह चौहान, प्रधान नांज जगदीश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान रूपलाल शर्मा, बीडीसी सदस्य सत्या देवी, नेकराम शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed