{"_id":"5aaa7fa74f1c1bc3758b5930","slug":"61521123239-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंजैहली के बाद करसोग में अधिसूचना रद्द होने पर घिरी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंजैहली के बाद करसोग में अधिसूचना रद्द होने पर घिरी सरकार
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। जंजैहली एसडीएम ऑफिस विवाद थमने के बाद अब करसोग में विरोध की चिंगारी सुलग गई है। अधिसूचनाएं रद्द करने के फेर में फंसी प्रदेश सरकार अब सीएम के गृहक्षेत्र के बाद करसोग विस क्षेत्र में घिर गई है। जन कल्याण संघर्ष समिति करसोग ने प्रदेश सरकार की ओर से करसोग में पॉलीटेक्निकल कॉलेज की अधिसूचना रद्द करने पर कड़ा एतराज जताया है। समिति ने यहां पर खिलाफत का झंडा बुलंद करते हुए आंदोलन का एलान कर दिया है। समिति ने सरकार को चेताया है कि यदि अधिसूचना को सरकार बहाल नहीं करती है तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। मामले में शुक्रवार को समिति के बैनर तले स्थानीय लोग एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद समिति पदाधिकारियों एसडीएम करसोग के माध्यम से सरकार को ज्ञापन प्रेषित करेंगे। समिति के अध्यक्ष चेतराम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र की जनता में वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रति खासा रोष है। अधिसूचना रद्द होने से युवा पीढ़ी में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में करसोग में एसडीएम कार्यालय के बाहर शुक्रवार को 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार अगर इस अधिसूचना को बहाल नहीं करती है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा और प्रदेश सरकार इसके लिए जिम्मेवार होगी। उन्होंने कहा कि अधिसूचना को रद्द करना क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय होगा। इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार अधिसूचना को पुन: बहाल करे।
विज्ञापन