{"_id":"5a27f9ba4f1c1bce408bb629","slug":"61512569274-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या स्कूल सरकाघाट ने मनाया वार्षिक समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या स्कूल सरकाघाट ने मनाया वार्षिक समारोह
Updated Wed, 06 Dec 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मोह लिया मन
कन्या स्कूल सरकाघाट ने मनाया वार्षिक समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या सरकाघाट मेें बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस समारोह में पंजाब नेशनल बैंक शाखा सरकाघाट के प्रबंधक बलदेव भारद्वाज मुख्य अतिथि रहे। प्रधानाचार्य अशोक पाल अत्री ने मुख्यातिथि का टोपी पहनाकर स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया और दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि बलदेव भारद्वाज ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतिस्पर्धा के युग में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। बाद में मुख्यातिथि ने छात्राओं की ओर से वर्षभर में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान नेहा, शगुन, शिपाली, आशा, पूजा, शिवानी, मनीता, मीनाक्षी, निधि, वंशिका, आशु, मुस्कान, निर्मला, करिश्मा, अंशिका, सपना और करिश्मा को पुरस्कार वितरित किए।