{"_id":"5a1814184f1c1bb6678bdb9f","slug":"61511527448-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेशों से गदवाहन के लोगों को मिली बस सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेशों से गदवाहन के लोगों को मिली बस सुविधा
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवालसर (मंडी)। उपभोक्ता न्यायालय से आखिर ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के गदवाहन वासियों को बस सेवा का तोहफा मिला गया है। अरसे से बस सेवा के लिए जूझ रहे इन लोगों को राहत मिली है। आदेशों पर निगम ने यहां बस सेवा बहाल कर दी है।
मंडी-दूसरा खाबू वाया गदवाहन नैना देवी रूट करीब एक वर्ष पहले शुरू हुआ था। लेकिन, गदवाहन सड़क का कार्य अधूरा रहने के कारण यहां पर निगम बस नहीं भेज रहा था। बस वाया डोह होकर एक वर्ष से रवाना हो रही थी। जिससे गदवाहन के लोगों को दिक्कतें पेश आ रही थीं।
इस बस सेवा के शुरू होने से गांव के सभी लोगों में खुशी का माहौल था। गदवाहन के लोगों ने नेताओं और प्रशासन की मिन्नतें कीं लेकिन, कई वर्षों तक चक्कर काटने पर भी बस सेवा जब बहाल न हुई तो उन्हें न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। गांव के लोगों में हरी राम, ठाकुर दास, चंद्रमणी, लेख राज ने बताया कि लोगों को लंबे संघर्ष के बाद बस सुविधा प्राप्त हुई है। जिससे लोगों में आज खुशी की लहर है।
विज्ञापन
बस सेवा बहाल : आरएम
आरएम मंडी विनोद कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेशों पर बस सेवा बहाल की गई है। सड़क तंग होने के कारण यहां पर बस सेवा सुचारु रूप से नहीं चल पा रही थी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जहां जहां सड़क तंग है, वहां पर स्थान चिन्हित करवाया गया है। अब बस सेवा बहाल कर दी गई है।