फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   हिमाचल अधिकार पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

हिमाचल अधिकार पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

Tue, 17 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल अधिकार पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची
मंडी। हिमाचल अधिकार पार्टी ने मंगलवार को मंडी से विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी संयोजक देशराज शर्मा, सचिव कैप्टन ओम चंद ठाकुर और प्रवक्ता गोपाल आचार्य ने बताया कि सैकड़ों आवेदनों पर पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी ने युवाओं और महिलाओं को अधिमान देकर हिमाचल की राजनीति बदलने पर फोकस किया है। उन्होंने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि चंबा के चुराह आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से सेवानिवृत्त एचएएस देशराज जरियाल, कांगड़ा के धर्मशाला से नेवीगेटिंग अफसर पंकज पाठक, इंदौरा आरक्षित से सामाजिक कार्यकर्ता चमन लाल, जसवां-प्रागपुर से राजेश गौतम, पालमपुर से पूर्व सीबीआई अधिकारी देशराज शर्मा, सोलन जिला के अर्की से शीला शर्मा, बिलासपुर सदर से विस्थापित संगठन नेता अमरजीत और मंडी जिला के धर्मपुर से सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशीष कुमार शर्मा, सरकाघाट से डा. संजीव पठानिया, सराज से गृहणी शांता देवी और नाचन से सामाजिक कार्यकर्ता जमना देवी को उतारा गया है। देशराज शर्मा ने बताया कि वह स्वयं चुनाव न लड़कर प्रचार करेंगे। उन्होंने दावा किया कि 9 नवंबर को हिमाचल अधिकार पार्टी की सरकार बनेगी और सबको निशुल्क बिजली, सीमेंट, पानी, सीवरेज, ट्रांसपोर्टेशन, इलाज और पढ़ाई से सामाजिक सुरक्षा दी जाएगी। आर्थिक कमजोर परिवारों को साल में दो एलपीजी सिलेंडर निशुल्क दिए जाएंगे। मेधावी बच्चों और बच्चियों को स्कूटी और स्मार्ट फोन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed