{"_id":"59e391a84f1c1b87698b5da6","slug":"61508086184-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का ऐलान
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। हिमाचल अधिकार पार्टी की पीएसी (पॉलिटिकल अफेयर कमेटी) ने बैठक में विजन डाक्यूमेंट जारी कर दिया है। पार्टी ने हिमाचल के विधानसभा चुनावों में 50 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का एलान करते हुए देश की आधी आबादी को अधिमान देने की पहल की है। इसी के साथ पार्टी की सरकार बनने पर सबको निशुल्क बिजली, सीमेंट, पानी, सीवरेज, ट्रांसपोर्टेशन, इलाज और पढ़ाई से सामाजिक सुरक्षा दी जाएगी। इसके मापदंड जनता की राय से तय होंगे। आर्थिक कमजोर परिवारों को साल में दो एलपीजी सिलेंडर निशुल्क दिए जाएंगे। मेधावी बच्चों और बच्चियों को स्कूटी और स्मार्ट फोन दिया जाएगा। पार्टी संयोजक देशराज शर्मा सचिव, कैप्टन ओम चंद ठाकुर और प्रवक्ता डा. संजीव पठानिया ने कहा कि ग्राम सभा के हर परिवार को बजट खर्च करने की आर्थिक व राजनीतिक शक्तियां दी जाएंगी। हर परिवार को जल, जंगल, जमीन, खान खनिज, बिजली, सीमेंट आदि प्राकृतिक संसाधनों में 50 फीसदी हिस्सेदारी और सामाजिक सुरक्षा दी जाएगी। बंदरों और गायों का पुनर्वास, भूमि अधिग्रहण पर 10 गुना मुआवजा, सबको रोजगार, समान विकास, मूल्य, वेतन और पेंशन प्रणाली तथा न्यायपूर्ण तबादला नीति लागू की जाएगी। महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के साथ नौकरियों में पंचायत वाइज और शहरों में वार्ड वाइज कोटा, मनरेगा न्यूनतम मजदूरी 21000 रुपये मासिक, किसानों कामगारों और बेसहारों को 5000 रुपये मासिक पेंशन, महंगाई नियंत्रण, विस्थापितों किसानों, बागवानों और भूमिहीनों को 5 से 10 बीघा भूमि व कर्ज माफी आदि सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन