फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   58 students, yet plans are underway to close the school

Mandi News: 58 विद्यार्थी, फिर भी स्कूल बंद करने की तैयारी

Sat, 17 Oct 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 17 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
58 students, yet plans are underway to close the school
जोगिंद्रनगर की सदी पुरानी प्राथमिक पाठशाला को बंद करने की अधिसूचना पर अभिभावकों में रोष
विज्ञापन

स्कूल में 32 छात्राएं और 26 छात्र कर रहे पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। 58 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, छह कमरों का भवन है और डिजिटल शिक्षा के लिए स्मार्ट कक्षाओं की सुविधा भी है। इसके बावजूद जोगिंद्रनगर की सदी पुरानी प्राथमिक पाठशाला को शून्य नामांकन बताकर बंद करने की अधिसूचना जारी होने से अभिभावकों में रोष है। शिक्षा विभाग के इस फैसले के विरोध में अभिभावकों ने आदेश वापस न लेने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को अभिभावक अपने बच्चों के साथ स्कूल पहुंचे और विभाग के फैसले पर नाराजगी जताई। अभिभावकों सीता देवी, ज्योति और भारती सहित स्थानीय निवासी बनिता, कमला, विनोद कुमार, संजय, पुनीत, अजय और विमल ने कहा कि जिस स्कूल को बंद करने की तैयारी की जा रही है, वहां वर्तमान में 58 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें 32 छात्राएं और 26 छात्र शामिल हैं। ऐसे में स्कूल में शून्य नामांकन बताकर इसे बंद करने की अधिसूचना जारी करना समझ से परे है।
विज्ञापन

प्राथमिक जिला शिक्षा संघ के महासचिव अतुल लखनपाल ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है और सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। ऐसे में बिना वास्तविक स्थिति की पड़ताल किए स्कूल को बंद करने का आदेश जारी करना शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष बलवीर ने भी फैसले पर नाराजगी जताई। वहीं, प्राथमिक पाठशाला के केंद्रीय मुख्य शिक्षक दुनी चंद ने बताया कि स्कूल की वास्तविक स्थिति से शिक्षा निदेशक को अवगत करवाया जा रहा है। इस संबंध में पत्राचार भी किया गया है।
बॉक्स
स्कूल को बंद करने की अधिसूचना जारी होना तर्कसंगत नहीं है। विभाग इस फैसले को निरस्त करे। -रामकली, अभिभावक

बॉक्स
इस स्कूल में अगर तालाबंदी हुई तो अभिभावक सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। यह फैसला सही नहीं है। -अंजली, अभिभावक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed