{"_id":"5c926c48bdec2214367b73a6","slug":"51553099848-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरचौक बाजार में रेडिमेड की दुकान में आग लगने से 5 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरचौक बाजार में रेडिमेड की दुकान में आग लगने से 5 लाख का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक बाजार में दुकान में आग
लगने से पाच लाख का नुकसान
मंडी और बीबीएमबी से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
और नुकसान होने से बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
नेरचौक(मंडी)। स्थानीय बाजार में बुधवार तड़के एक रेडिमेड की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लगने से करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है। आग किन कारणों से लगी अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नेरचौक बाजार में मेडिकल कॉलेज के समीप एक रेडिमेड की दुकान में बुधवार सुबह करीब 4 बजे आग लग गई। इसकी जानकारी आस पड़ोस के लोगों को जैसे ही लगी, उन्होंने दुकान मालिक और पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचित किया। समय रहते ही मंडी और बीबीएमबी सुंदरनगर की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में 5 लाख के नुुकसान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो 10 लाख से अधिक का नुकसान हो जाता। यह दुकान ऋतिक निवासी सन्यारड़ी की है। प्रभावित ने बताया कि उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। उधर, थाना प्रभारी राजेश ठाकुर ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल रहा है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।