{"_id":"5c339042bdec225727279a0b","slug":"51546883138-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुराह में खोला जाएगा स्वास्थ्य उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुराह में खोला जाएगा स्वास्थ्य उपकेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीचौकी (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दूरदराज पंचायत मुराह में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मुराह में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की घोषणा की। फूटीधार, तांदी और गहराखड़-दावड़ा सड़क के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास उन क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है, जो अब तक उपेक्षित रहे हैं। उन्होंने मुराह, कांडीधार और बसन में महिला मंडल भवन निर्माण के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने गचीगर से सेरी के बीच स्पेन लगाने के लिए 7 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने काऊ पंचायत में पशु चिकित्सा प्रेषण और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोट में विज्ञान कक्षाएं आरंभ करने की भी घोषणा की। सीएम ने 25.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले थलौट-पंजैन-थाची-नारायण गॉल-श्वेता धार-चेत-लंबाथाच सड़क के सुधार और सुदृढ़ीकरण का भूमि पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क का निर्माण सीआरएफ के तहत किया जाएगा और जल्द ही इस सड़क पर काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने 3 करोड़ की लागत से निर्मित थलौट से कलहानी सड़क का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने मंडी-मुराह के बीच बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने नाबार्ड के तहत ग्राम पंचायत काऊ और देवधार में 1.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना का शिलान्यास भी किया। उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुराह में 93 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अतिरिक्त भवन की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने सम्मानित किया।
ग्राम पंचायत मुराह के प्रधान सीस राम ने मुख्यमंत्री और अन्य उपस्थित गण्यमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, राज्य विपणन बोर्ड के उपाध्यक्ष राम सिंह, सराज भाजपा मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह, जिला परिषद सदस्य किशोर, उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।
000
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मुराह के प्रधान सीस राम ने मुख्यमंत्री और अन्य उपस्थित गण्यमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, राज्य विपणन बोर्ड के उपाध्यक्ष राम सिंह, सराज भाजपा मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह, जिला परिषद सदस्य किशोर, उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
000