{"_id":"5c0ea19ebdec224162109166","slug":"51544462750-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद नहीं होगा डे केयर सेंटर नेरचौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद नहीं होगा डे केयर सेंटर नेरचौक
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक (मंडी)। भंगरोटू में दिव्यांग बच्चों का डे केयर सेंटर अब बंद नहीं होगा। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर छपने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मंगलवार को सेंटर को यथावत रखने के फरमान जारी हो गए। इस संबंध में अभिभावकों की बैठक बुला ली गई है। इस बैठक में अभिभावकों के साथ डे केयर सेंटर को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी और अभिभावकों की इस मसले पर राय ली जाएगी। डे केयर सेेंटर को जैसे ही सर्वशिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी के डे केयर सेंटर बंद करने के फरमान मिले तो अभिभावकों में हड़कंप मच गया। अभिभावकों ने अमर उजाला के माध्यम से डे केयर सेंटर बंद न करने की गुहार लगाई। साथ दिव्यांग छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने इस फरमान का विरोध जताया और मुख्यमंत्री ने भी गुहार लगाई कि इस केंद्र को किसी भी सूरत में बंद नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे इस हालत में नहीं है कि वह नॉर्मल बच्चों की तरह दूसरे स्कूलों में पढ़ सके। उधर, सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी बलबीर भारद्वाज ने कहा कि सेंटर बंद नहीं होगा। मंगलवार को बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक होगी, जिसमें उनकी राय ली जाएगी। वहीं, स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि सेंटर बंद नहीं होगा।
000
विज्ञापन
000