{"_id":"5b9bec84867a557ea82f55a9","slug":"51536945284-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मित्र देव शर्मा बने दुग्ध प्रसंघ कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मित्र देव शर्मा बने दुग्ध प्रसंघ कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश दुग्ध प्रसंघ कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए मित्रदेव शर्मा को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। शुक्रवार को केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर वैद्य की अध्यक्षता में हुए। इसमें मंडी के मित्रदेव शर्मा को सर्वसम्मति से प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए शिमला से सुनीता शर्मा और कांगड़ा से कुलदीप सिंह को चुन लिया गया।
महासचिव पद के लिए रामपुर से प्रेम लता को मनोनीत किया गया। संगठन सचिव पद पर मनोहर, प्रेस सचिव हेमराज वालिया तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए शिमला से करनैल को चुना गया। राजेंद्र चंदेल जोनल सचिव बनाए गए। पिछले 8 वर्षों से प्रदेशाध्यक्ष रहे चंद्रशेखर वैद्य को मुख्य सलाहकार बनाया गया। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मित्र देव शर्मा ने इस मौके पर कहा कि वे महासंघ की समस्याओं का समाधान करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस मौके पर मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मिल्क फेडरेशन मोहन लाल जोशी और कर्मचारी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर वैद्य उपस्थित रहे।