{"_id":"5a8d9cce4f1c1bff388b95f7","slug":"51519230158-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंजैहली मामला सीएम जयराम को बदनाम करने की कोशिश:बालक राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंजैहली मामला सीएम जयराम को बदनाम करने की कोशिश:बालक राम
Updated Wed, 21 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम को बदनाम करने की कोशिश : बालक राम
मंडी। इलाका उत्तरशाल के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जंजैहली मामले में कांग्रेसी नेताओं पर सीएम जयराम ठाकुर को बदनाम करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि जंजैहली में अपना राजनीतिक वजूद खो चुके लोग अपने अस्तित्व की जंग लड़ रहे हैं। यहां पर लोग माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना कर रहे हैं। इलाका उत्तरशाल के चुनाव प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता बालक राम ठाकुर, शक्ति केंद्र अध्यक्ष शेगली हरबंस ठाकुर, कटौला के उपप्रधान राजू ठाकुर, बूथ अध्यक्ष बडौन सीताराम, कटौला बूथ अध्यक्ष जितेंद्र, ढोले राम, हरीश, वाले राम और जोगिंद्र ने कहा कि जंजैहली मामले में आम जनता को गुमराह कर कुछ लोग सीएम को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि, इसके उल्ट सीएम जयराम ठाकुर ने अपने दौरे के दौरान यहां पर करोड़ों की सौगात जंजैहली क्षेत्र को दी है। उन्होंने जंजैहली मामले में शामिल लोगों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यहां पर पैदा हुई स्थिति के लिए पूर्व सरकार और क्षेत्र के कांग्रेसी नेता सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।