फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जोगिंद्रनगर में आज तक नहीं बन पाया बस डिपो

जोगिंद्रनगर में आज तक नहीं बन पाया बस डिपो

Fri, 20 Oct 2017 11:50 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में आज तक नहीं बन पाया बस डिपो
HRTC
जितेंद्र ठाकुर
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में आज भी हिमाचल पथ परिवहन निगम का कोई बस डिपो नहीं बन पाया है। यहां की जनता वर्ष 1980 से लगातार जोगिंद्रनगर में हिमाचल पथ परिवहन का बस डिपो बनाने की जोरदार मांग कर रही है। कई सरकारें आई और गई लेकिन यहां पर आज तक डिपो नहीं बन पाया। यहां से मुख्यालय मंडी लगभग 65 किलोमीटर है। इसके चलते यहां के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उधर, जिला कांगड़ा में लगभग 15 किलोमीटर के बीच बैजनाथ, पालमपुर और 20 किलोमीटर पर नगरोटा में बस डिपो जनता की सुविधा के लिए उपलब्ध हैं। हर बार चुनावों के दौरान सभी पार्टियों के नेता जोगिंद्रनगर को बस डिपो देने की बातें करते हैं लेकिन, आज तक इस ओर धरातल में किसी भी पार्टी के नेता ने कारगर कदम नहीं उठाए हैं। वर्षों पुरानी जनता की इस मांग को सभी अपने तरीके से चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक रंग देते हुए जनता को तरह-तरह के प्रलोभनों के साथ रिझाने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद पांच वर्ष तक वे जनता की इस जायज मांग को भूल जाते हैं।
इसलिए जरूरी डिपो
जोगिंद्रनगर बस अड्डा में विभिन्न स्थानों को आने और जाने वाली कुल निजी और सरकारी 285 बसें चल रही हैं, जबकि यहां के लोकल रूट पर बैजनाथ डिपो की लगभग 25 बसेें चल रही हैं और इसके अलावा छह बसेें निजी चल रही हैं। क्षेत्र में कॉलेज, स्कूल और आईटीआई के करीब 4000 से 4500 तक बस पास बनाए गए हैं। आबादी के हिसाब से भी उपमंडल जोगिंद्रनगर क्षेत्र लगभग 90 हजार की आबादी को समेटे हुए है। यहां से अधिकांश लोग बाहरी अन्य राज्यों में कार्यरत हैं, जिसके चलते उन्हें यहां से लंबे रूट की बसें नहीं मिल पाती है और वे अपने गंतव्य को पहुंचने के लिए मंडी या फिर बैजनाथ का रुख करते हैं, जिसके चलते यहां की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों की जुबानी
क्षेत्र की जनता पंडित रामप्रसाद, समाजसेवी शंभुराम, अश्वनी ठाकुर, जोगिंद्र सिंह ठाकुर, बुद्धि सिंह, अर्जुन ठाकुर, अजय सूद, हरिसिंह, ज्ञानचंद, तथा भिंद्र ठाकुर के अनुसार यदि जोगिंद्रनगर के पास अपना बस डिपो बन जाता है तो यहां की जनता को और अन्य राज्य में काम कर रहे लोगों को सुविधा तो मिलेगी, साथ ही यहां पर जनता को रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। लेकिन अब तक उनकी मांग को न तो कांग्रेस न भाजपा पूरा कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने नहीं दिखाई रुचि : जीवन ठाकुर
कांग्रेस प्रत्याशी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि विधायक गुलाब सिंह ठाकुर की कोताही के कारण बस डिपो की कवायद रंग नहीं लाई है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही जोगिंद्रनगर को बस डिपो मिलेगा। यहां के लोगों को फायदा हो, इसके लिए पुरजोर प्रयत्न करेंगे। वर्तमान विधायक विकास करवाने में असफल रहे हैं।


सरकार बनते ही हल होगी समस्या: गुलाब सिंह
उधर, इस बारे में क्षेत्र के विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने कहा कि वह विधानसभा मेें प्रमुखता से जोगिंद्रनगर में हिमाचल पथ परिवहन का बस डिपो खोलने की मांग कर चुके हैं। इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही इस मांग को प्राथमिकता से हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed