फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   देव परंपराओं के साथ छेड़छाड़ से बढ़ेंगी आपदाएं

देव परंपराओं के साथ छेड़छाड़ से बढ़ेंगी आपदाएं

Mon, 28 Aug 2017 10:40 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
देव परंपराओं के साथ छेड़छाड़ से बढ़ेंगी आपदाएं
सुंदरनगर (मंडी)। आने वाले दौर में वर्ष 2018 तक नौजवान हादसों का शिकार होते रहेंगे और आपदाएं बढ़ेंगी। यह भविष्यवाणी सुंदरनगर में हाइवे किनारे कांगू में स्थित माता चामुंडा काली के गूर रवि ठाकुर ने रात्रि जाग में देवताओं और दानवों के बीच में हुए महायुद्ध के दौरान की। रात्रि करीब सवा 12 बजे देवताओं और दानवों के बीच में महायुद्ध काफी संघर्षपूर्ण रहा। देवी के देवलुओं ने अपने अपने वाद्य यंत्रों संग पहले मंदिर की परिक्रमा की और भजन कीर्तन के दौर के बाद मंदिर परिसर के प्रांगण में सुलगते हुए आग के अंगारों पर गूर ने नंगे पांव खूब नाच नाचा, जिसे माता के भक्त देखकर दंग रह गए। लेकिन देवी और दानवों के बीच में हुए इस महायुद्ध में देवी पक्ष के देवलु दानवों की सेना के आगे परस्त हो गए। इस महासंग्राम में युद्ध का दौर रात के ढाई बजे तक चला। लोगों ने इस जाग में बढ़चढ़ कर शिरकत और लेकिन देवी के गुरु की भविष्यवाणी को सून कर भक्तजन दंग रह गए। देवी के भक्तजनों का मानना है कि आने वाले दौर पर प्रलय मानव जाति पर हावी रहेगा और हर ओर त्राही-त्राही का ही बोलबाला रहेगा। देश में विकट परिस्थितियां गहराती जाएंगी। गूर ने बताया कि यह सब प्राचीन प्रथाओं को दरकिनार करने और कानूनी तौर पर छेड़छाड़ के कारण हो रहा है। जाग में देवी के देवलु खूब खेले और आग के अंगारों पर भी नाचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed