फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जबोठी में दो गौशालाएं ढही, गैहरा स्कूल में सुरक्षा दीवार ढहने से भवन को खतरा

जबोठी में दो गौशालाएं ढही, गैहरा स्कूल में सुरक्षा दीवार ढहने से भवन को खतरा

Sat, 29 Jul 2017 10:58 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
जबोठी में दो गौशालाएं ढही, गैहरा स्कूल  में सुरक्षा दीवार ढहने से भवन को खतरा
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की सूलपुर बही पंचायत के जबोठी गांव में दो गौशालाएं बारिश के चलते ढह गई हैं। जबकि, प्राथमिक पाठशाला गैहरा के स्कूल प्रांगण की सुरक्षा दीवार ढहने से स्कूल भवन को खतरा पैदा हो गया है। यहां पर स्कूल प्रबंधन ने दीवार ढहने के बाद पानी से बचाव के लिए तिरपाल डाला है। लेकिन, लगातार हो रही बारिश से भवन ढहने का खतरा लगातार बना हुआ है। एसडीएम सरकाघाट डा सुरेश जसवाल और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रंगीलाराम राव ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपमंडल की सूलपुर बही पंचायत के जबोठी गांव में शुक्रवार रात को भारी बारिश के चलते द्रुमती देवी पत्नी धर्म दास और दरकोहली गांव के राजेंद्र सिंह की गौशालाएं ढह गईं। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान रिंकू चंदेल मौके पर पहुंच गईं और राजस्व कर्मचारियों को घटना से अवगत करवाया। प्रधान ने बताया कि गौशाला में बंधे पशुओं को बचा लिया गया है और प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को तिरपाल दे दिए गए हैं। राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार द्रुमती देवी को 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं राजेंद्र सिंह का 30 हजार का नुकसान हुआ है। उधर, पिछले साल से वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गैहरा के खेल के मैदान की सुरक्षा दीवार बनाने की कवायद चल ही रही थी, लेकिन शुक्रवार रात को भारी बारिश के कारण भवन के सामने के खेल के मैदान की सुरक्षा दीवार भी गिर गई और दस लाख की लागत से बने प्राथमिक विद्यालय के भवन के भी गिरने का खतरा हो गया। पंचायत प्रधान विकास वर्मा ने इस घटना की सूचना एसडीएम डा.ॅ सुरेश जसवाल और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रंगीला राम राव को भी दी। पूर्व मंत्री रंगीला राम राव विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जबकि एसडीएम नायब तहसीलदार नाथूराम एवं कार्यालय कानूनगो को लेकर आए। पूर्व मंत्री रंगीलाराम राव ने मौके पर ही लोक निर्माण विभाग को इस दीवार का प्रारूप तैयार कर दो महीने में सारे काम करने के निर्देश दिए। एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत राशि दी जाएगी। गैहरा स्कूल का जायजा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed