फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   51 interviews for 300 posts in mandi iti

300 पदों के लिए 51 ने दिया इंटरव्यू

Fri, 02 Jul 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
51 interviews for 300 posts in mandi iti
मंडी। कोविड काल में बेरोजगार बाहरी राज्यों में नौकरी करने से कतरा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोजगार मेले में 300 पदों पर भर्ती होनी थी लेकिन 51 ही युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आईआईटी मंडी में निजी कंपनी ने 300 पदों पर भर्ती करने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया। आईटीआई हाल में करीब तीन सौ लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की थी लेकिन यहां महज 51 ही युवा पहुंचे। हाल में कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। करीब सवा दस बजे लिखित परीक्षा शुरू हुई। साढ़े 11 बजे के पश्चात प्रशिक्षुओं का ऑनलाइन साक्षात्कार हुआ। इसमें 23 युवाओं का नौकरी के लिए चयन हुआ है। यह भर्ती 18 से 22 वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए थी। इसमें फिटर, डीजल मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाईमेकर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ऑटोमोबाइल ट्रैक्टर मैकेनिक और पेंटर प्रशिक्षण के युवा भाग ले सकते थे। कंपनी की ओर से साक्षात्कार एचआर अनिल नेगी, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव अमन रमोला, आईटीआई से प्लेसमेंट अधिकारी लता देवी, इंस्ट्रक्टर रक्षा देवी, संजीव कुमार, भावना शर्मा और अखिल नरयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
कोविड काल मेें नामी कंपनी में नौकरी करने का मौका है। इसलिए इंटरव्यू देने आया हूं। लिखित परीक्षा अच्छी हुई है। साथ ही पर्सनल भी ठीक हुआ है। काफी कम लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार, मोटर मैकेनिक ट्रेड मंडी
...
आईटीआई मंडी में इंटरव्यू का पता चलते ही यहां पहुंचा हूं। कोविड काल में गुजरात जाने में कुछ हिचक तो है, लेकिन नौकरियां मुश्किल से मिलती हैं। देखें भाग्य में क्या लिखा है।

-शिवम, मोटर मैकेनिक ट्रेड महादेव आईटीआई सुंदरनगर
...
कोरोना काल में प्राइवेट काम भी नहीं चल सका था, लेकिन सुजुकी मोटर एक अच्छी कंपनी है। इसमें अगर नौकरी मिलती है तो बेहतर ही होगा।
-गगन कुमार, फिटर ट्रेड कोटली
...
गुजरात जैसी जगह में काम करने की पहले से ही इच्छा रही है। अगर कंपनी के साक्षात्कार में पास होता हूं तो ईमानदारी से कार्य करूंगा।
-भूपेंद्र कुमार इलेक्ट्रशियन ट्रेड सरकाघाट
...
साक्षात्कार के लिए युवा कम पहुंचे हैं। कोविड काल में युवा बाहर नौकरी करने से कतरा रहे हैं। उन्हें यह सोच बदलनी होगी। नौकरी के लिए साक्षात्कार देने चाहिए। कंपनियां कोविड प्रोटोकाल को लेकर सख्त हैं। डर की कोई बात नहीं।-
-शिवेंद्र डोगर, प्रिंसिपल आईटीआई मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed