फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   5-day Sati Mata fair begins with procession in Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर में शोभायात्रा के साथ 5 दिवसीय सती माता मेला शुरू

Thu, 09 Apr 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
5-day Sati Mata fair begins with procession in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर शहर से सटे डोहग गांव में सती माता मेले का शुभारंभ बुधवार को शोभायात्रा के साथ हुआ। 12 अप्रैल तक चलने वाले मेले में महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र होंगी। सांस्कृतिक संध्याओं के आगाज को लेकर मेला समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने सती माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और मेले के शुभारंभ पर निकाली गई जलेब में हिस्सा लेकर स्थानीय लोगों को मेले के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मेले के शुभारंभ पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा भी आयोजक समिति को दिया। इससे पहले स्थानीय लोगों और मेला समिति के सदस्यों में शामिल भगवान दास, प्रशांत, तिलक राज बरठा, रवि, मिल्खी व अमन ने कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर का पहुंचने पर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed