फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   44 roads and 10 power transformers were disrupted.

Mandi News: 44 सड़कें और 10 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित

Tue, 03 Feb 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
44 roads and 10 power transformers were disrupted.
मंडी। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण मंडी जिले में जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिला आपदा नियंत्रण केंद्र की मंगलवार शाम 5 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 44 सड़कें अब भी अवरुद्ध हैं। बिजली के 10 ट्रांसफार्मर (डीटीआर) और 5 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित बनी हुई हैं।
विज्ञापन

मंडी जिले के सराज, थलौट और पधर उपमंडलों में सबसे अधिक असर देखने को मिला है। सराज उपमंडल में 31 सड़कें बंद हैं, थलौट में 11 और पधर में 2 सड़कें अवरुद्ध हैं। कुल मिलाकर ग्रामीण सड़कों की संख्या सबसे अधिक 41 है जबकि एमडीआर श्रेणी की 3 सड़कें भी बाधित हैं। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग फिलहाल सुचारु बताए गए हैं।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुबह 10 बजे तक जहां 17 ट्रांसफार्मर प्रभावित थे, वहीं शाम 5 बजे तक यह संख्या घटकर 10 रह गई है। इनमें गोहर में 1, मंडी में 1, करसोग में 2 और धर्मपुर में 6 ट्रांसफार्मर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 5 जलापूर्ति योजनाएं अभी भी प्रभावित हैं। बग्गी क्षेत्र की सभी 5 योजनाओं में बाधा बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि राहत और बहाली कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed