{"_id":"5ca245e3bdec22143c035a4f","slug":"41554138595-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औट में किसान सभा ने फोरलेन पुलों का निर्माण कार्य किया ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औट में किसान सभा ने फोरलेन पुलों का निर्माण कार्य किया ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीचौकी/नगवाईं (मंडी)। किसान सभा ने सोमवार को औट के समीप चल रहे फोरलेन के पुलों का निर्माण कार्य रोक दिया है। रोजगार न मिलने से खफा किसान सभा ने काम रोका और जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कंपनी नियमों को दरकिनार करते हुए बाहरी लोगों को रोजगार प्रदान कर रही है। यदि कंपनी बाज नहीं आई तो अन्य साइटों का काम बंद कर दिया जाएगा।
पिछले चार महीने से नौजवान और किसान सभा लगातार रोजगार की मांग को लेकर संघर्षरत है। फोरलेन के निर्माण के चलते औट पंचायत के लोग प्रभावित हुए हैं। सभा के प्रधान हरीश कुमार ने कहा कि फोरलेन के निर्माण में लगातार भर्तियां हो रही हैं और कंपनी की ओर से मात्र बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। फोरलेन में प्रभावित हुए लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कंपनी को चेतावनी दी है कि यदि किसानों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में लगातार पूरी तरह से सभी साइटों में काम बंद किया जाएगा। इस अवसर पर सभा के उपप्रधान रमेश कुमार, जिला सचिव महेंद्र राणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उधर कंपनी अधिकारियों ने किसी तरह की टिप्पणी से इंकार कर दिया है।
000